इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

आगरा खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां इटावा में सम्मेलनों के जरिए मांगा समर्थन

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता के नेतृत्व में सदर, जसवन्तनगर और भरथना विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर पोलिंग स्टेशन स्तरीय मतदाता सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर चुनावी रणनीति तथा मतदाता संपर्क अभियान पर चर्चा की।

सम्मेलनों में भाजपा की प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य और प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप गुरुजी तथा शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और संगठन के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

वहीं, सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया और रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सुशासन के विजन को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही।

पोलिंग स्टेशन स्तर पर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश

भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता ने शिक्षक एवं स्नातक वर्ग को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इन वर्गों की सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पोलिंग स्टेशन स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने तथा मतदाताओं से बेहतर संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए।

इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा ने आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, संगठन को सक्रिय करने और मतदाता संपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें