इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

बाल विवाह के खिलाफ एसपी सिटी बबीता सिंह ने भरी हुंकार महिलाओं को दिलाई शपथ

मिशन शक्ति के तहत ग्राम कृपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम, बेटियों की शिक्षा, महिला सम्मान और बाल संरक्षण पर दिया संदेश

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम कृपालपुर में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। एसपी सिटी बबीता सिंह ने महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाते हुए समाज को इस कुरीति के उन्मूलन के लिए आगे आने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सिटी बबीता सिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास में बाधा बनता है। इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बेटियों को शिक्षित करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण देना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

क्षेत्राधिकारी सैफई कुशल पाल सिंह ने महिला सम्मान एवं सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज में ऐसा वातावरण तैयार करना जरूरी है, जहां महिलाएं और बेटियां सुरक्षित महसूस करें तथा बिना किसी भय के अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत दुबे ने किया। इस अवसर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी अल्मा अहिरवार, थाना बसरेहर की पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के केस वर्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और बेटियों की शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें