
महेवा विकासखंड क्षेत्र के अंदावा गांव में यमुना नदी के किनारे शनिवार को करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान भुवनेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान हनुमंतपुर गांव निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064