सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा

राधा अष्टमी पर इटावा में गूंजे राधारानी के जयकारे नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार

राधा अष्टमी के पावन पर्व पर इटावा शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में राधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ राधारानी का जन्मोत्सव मनाया। सुबह से ही मंदिर में सैकड़ों भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

श्रद्धालुओं ने राधारानी को पंचामृत एवं खीर का भोग लगाया तथा पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर राधारानी के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

शहर के राधा बल्लभ मंदिर, अस्तल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में राधे-कृष्ण के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न मंदिरों पर श्रद्धालुओं को खीर एवं पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी राधारानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राधा अष्टमी के अवसर पर शहर में दिनभर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

राधा अष्टमी का पर्व मथुरा के बरसाना में राधारानी के जन्मस्थान से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है, जहां इस अवसर पर श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाते हैं।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो. 7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें