जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना लवेदी पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 50 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर, 10 अवैध जिंदा कारतूस 12 बोर एवं एक अवैध तलवार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर 14/15 सितंबर 2026 की रात्रि थाना लवेदी पुलिस द्वारा चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस एवं तलवार के साथ बैठा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से नाम-पता पूछते हुए उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 50 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर, 10 अवैध जिंदा कारतूस 12 बोर एवं एक अवैध तलवार बरामद हुई।

इस गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मौके से एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम एवं थाना लवेदी, जनपद इटावा, उम्र करीब 32 वर्ष।

बरामदगी:

50 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर
10 अवैध जिंदा कारतूस 12 बोर
01 अवैध तलवार

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्रीश्चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में थाना लवेदी पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस टीम: उ0नि0 गौरव कुमार, थानाध्यक्ष लवेदी, उ0नि0 जितेन्द्र चौधरी, उ0नि0 सुरेश पाल सिंह, का0 अवनीश कुमार एवं का0 विकास कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ