जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

बुढ़वा मंगल और गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसएसपी सख्त, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

 

विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई प्रकाश बैरिकेडिंग और पुलिस बल की रहेगी पर्याप्त व्यवस्था नदी-नहरों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक

इटावा में बुढ़वा मंगल पर्व एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व और प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद इटावा, जसवन्तनगर एवं भरथना के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए चिन्हित सभी स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। विसर्जन से पूर्व संबंधित अधिकारी स्थलों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों और बुढ़वा मंगल के प्रमुख आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर ढीले एवं नीचे लटक रहे विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। आयोजन के दौरान विद्युत सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। विसर्जन स्थलों पर आवश्यकतानुसार गड्ढों की व्यवस्था पहले से कराने तथा विसर्जन के बाद उन्हें विधिवत भरवाने के भी निर्देश दिए गए।

नदी-नहरों में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों, नहरों अथवा अन्य जलाशयों में नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा चिन्हित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा। नहरों एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बैरिकेडिंग और बल्लियों की व्यवस्था कराने के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि संबंधित थानों पर आयोजकों एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन समितियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। डीजे संचालकों की भी ब्रीफिंग कर निर्धारित मानकों एवं अनुमन्य ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रतिमा विसर्जन के मार्ग पहले से निर्धारित कर लिए जाएं, जिससे अनावश्यक जाम और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

मिश्रित आबादी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि मिश्रित आबादी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रतिमा स्थापना स्थलों पर प्रातः एवं सायंकाल आरती के समय पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती की जाए।

उन्होंने दोहराया कि प्रतिमा विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर ही कराया जाएगा। नदी, नहर अथवा अन्य जलाशयों में विसर्जन नहीं होने दिया जाएगा। आयोजकों एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा विसर्जन मार्ग पहले से निर्धारित कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए।

एसएसपी ने प्रतिमा निर्माताओं को प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी से प्रतिमाएं बनाने के लिए प्रेरित करने को भी कहा।

पिलुआ महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर रहेंगी विशेष व्यवस्थाएं

बुढ़वा मंगल पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूचना संबंधित थानों को पूर्व में ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पिलुआ महावीर मंदिर सहित प्रमुख आयोजन स्थलों पर विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, डीपीआरओ रोहित कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा सहित विद्युत एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ