जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी 20 लाख के 100 गुम मोबाइल बरामद

इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में इटावा पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीम ने गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग स्थानों से 100 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के विशेष दिशा-निर्देशन में की गई।

CEIR और UPCOP के जरिए मिली शिकायतों पर हुई कार्रवाई

जनता की ओर से गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP ऐप के Lost Article Report तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सर्विलांस टीम को गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश के बाद सर्विलांस एवं एसओजी टीम ने तकनीकी संसाधनों और मैनुअल साक्ष्यों की मदद से गुम मोबाइल फोन को ट्रेस करना शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने अलग-अलग स्थानों से 100 मोबाइल फोन बरामद किए।

9 सितंबर को स्वामियों को सौंपे गए मोबाइल

9 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने इटावा पुलिस, एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सर्विलांस टीम का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की।

वीवो के सबसे ज्यादा 27 मोबाइल बरामद

बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन में विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। इनमें वीवो के 27, ओप्पो के 16, रियलमी के 16, सैमसंग के 14, रेडमी के 7, मोटोरोला के 6, इनफिनिक्स के 3, पोको के 3, वनप्लस के 3, आईक्यू के 2, लावा के 2 और टेक्नो का एक मोबाइल शामिल है।

एसएसपी ने सर्विलांस टीम की सराहना की

एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं सर्विलांस की सहायता से गुम और खोए हुए मोबाइल फोन को लगातार ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि आमजन की गुम हुई संपत्ति को हरसंभव प्रयास करके उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने मोबाइल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सर्विलांस एवं एसओजी टीम की कार्यशैली की सराहना की।

यह रही पुलिस की टीम

निरीक्षक अतुल कुमार सिंह — प्रभारी सर्विलांस
उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह — प्रभारी एसओजी
हेड कांस्टेबल: कुलदीप यादव, अनुराग, राशिद खां, जगपाल, धर्मेंद्र, दुष्यंत एवं सुधीर।
कांस्टेबल: आनंद कुमार, अनुज कुमार, अंकित, गौरव, सुरजीत, अरविंद कुमार, आदेश कुमार, डेविड चौहान एवं पुष्पेंद्र।

मोबाइल गुम होने पर तत्काल करें शिकायत

इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल (संचार साथी) अथवा UPCOP ऐप पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत के आधार पर पुलिस तकनीकी माध्यमों से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने का प्रयास करती है।

100 गुम मोबाइल की बरामदगी को इटावा पुलिस की तकनीकी दक्षता, तत्परता और आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली की बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ