जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा इकदिल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर जिला अस्पताल में मौत हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार

इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम फूफई की ओर से आ रहा बाइक सवार हाईवे पर रॉन्ग साइड में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही 112 पीआरवी और इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इकदिल पुलिस की हाईवे-5 गाड़ी से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी ग्राम केस्त थाना जसवन्तनगर के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान करने में जुटी है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो. 7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ