जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा पुलिस लाइन में कृष्ण कन्हैया की धूम, SSP- DM संग पुलिस परिवार ने मनाई जन्माष्टमी

इटावा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अधिकारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से बाल गोपाल का पूजन-अर्चन किया। परिसर में सजाई गई मनमोहक झांकियों और आरती ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा भजनों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस अवसर पर एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बताए सत्य, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में DM श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, SP सिटी श्री अभयनाथ त्रिपाठी, ASP क्राइम संतोष सिंह, CO अभय नारायण राय, CO जसवंतनगर आयुषी सिंह समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ