जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

कौशाम्बी पटाखा विस्फोट कांड मुख्य आरोपी नौशाद अली पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कौशाम्बी में पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद अली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले ही चार टीमों का गठन किया था। पटाखा विस्फोट की दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार मामले में कार्रवाई कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। चरवा थाना क्षेत्र के तेरामील भट्टे के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल नौशाद अली को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें