इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

शारदीय नवरात्रि के पर्व पर शहर के प्राचीन सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर में प्रथम दिन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने किए मां शैलपुत्री के दर्शन

आश्विन शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के प्राचीन सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना के साथ पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

नवरात्रि के अवसर पर कालीवाहन मंदिर को भव्य विद्युत झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। मंदिर परिसर में बना सुंदर फव्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर की भव्य सजावट और धार्मिक वातावरण भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता, पत्नी संटू गुप्ता की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सनातन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा ने नौ दिनों तक चले युद्ध के बाद महिषासुर का वध कर धर्म की विजय का संदेश दिया था। नवरात्रि के समापन पर दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

नवरात्रि के दौरान जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कालीवाहन मंदिर में प्रतिदिन चार आरतियां होती हैं। इनमें पहली आरती रात्रि 3:30 बजे की जाती है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होते हैं। नवरात्रि के आगमन से शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें