इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

सैफई में चौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए नेताजी स्वगीर्य मुलायम सिंह यादव समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने उनके पैतृक गांव सैफई स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन दलितों, शोषितों, पिछड़ों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व किया। इसके अलावा, देश के रक्षामंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक घर तक पहुंचाने की व्यवस्था को विशेष महत्व मिला, जिससे शहीदों के परिवारों को सम्मान और गौरव की अनुभूति हुई।

नेताजी का इटावा से भी गहरा जुड़ाव रहा। इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अपनी कोठी पर वह विभिन्न जनपदों से आने वाले लोगों की समस्याएं सुनते थे और उनके समाधान के लिए प्रयास करते थे। इसी स्थान पर वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करते और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा भी किया करते थे। सपा सुप्रीमों श्री अखिलेश यादव सैफई में जरुर आते हैं जबकि नेता जी स्वगीर्य मुलायम सिंह यादव की पुरानी कोठी इटावा में कभी नहीं आते हैं। माननीय नेता जी ने अन्य भाइयों में सबसे ज्यादा शिवपाल सिंह यादव को लक्ष्मण की तरह मना था। स्वगीर्य नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नम्वर 1939 सैफई के छोटे गांव में हुआ था। उनकी मृत्यु 10 अक्टूबर 2022 में निधन हुआ था। शिवपाल सिंह यादव ने नेता जी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर हर पल साथ दिया है। इसलिए शिवपाल सिंह यादव को चाचा जी के नाम से जाना जाता है।

नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और आमजन से उनका जुड़ाव आज भी उनके समर्थकों एवं समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उनकी पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें