इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

इटावा में आशा-संगिनी यूनियन का जिला सम्मेलन सम्पन्न शकुंतला राजपूत अध्यक्ष और सुषमा राजपूत मंत्री निर्वाचित

आशा-संगिनी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीटू) का जिला सम्मेलन जनपद इटावा के लुहना चौराहा स्थित बीआर रिसॉर्ट में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए शकुंतला राजपूत को अध्यक्ष, सुषमा राजपूत को मंत्री और सुमित्रा शाक्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सम्मेलन का उद्घाटन फेडरेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता रानी ने किया। उन्होंने कहा कि आशा और आशा-संगिनी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा देने की मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। इन मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 में संसद द्वारा बढ़ाए गए 1,500 रुपये मानदेय को केंद्र सरकार ने अब तक लागू नहीं किया है। इसके कारण प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को अब तक 27 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी 1 से 3 दिसंबर तक सीटू के नेतृत्व में मजदूरों की मांगों को लेकर दिल्ली में घेराव किया जाएगा। उन्होंने आशा-संगिनियों सहित सभी कर्मचारियों से बड़ी संख्या में इसमें भाग लेने की अपील की।

किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने सम्मेलन का समापन करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम लोगों के जीवन और आजीविका पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों के खिलाफ संयुक्त आंदोलनों को तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर जनता जागरूक हो रही है। अपने मताधिकार की रक्षा की लड़ाई को अन्य जनसमस्याओं से जोड़कर एकजुट संघर्ष को मजबूत करना होगा। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के पक्ष में एकजुट होकर नफरत फैलाने वाली ताकतों का मुकाबला करने का आह्वान किया।

जिलामंत्री संगीता कश्यप ने संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अब तक के आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में संगठन मौजूद है, लेकिन इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए सदस्यता अभियान तेज करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तक संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया।

उन्होंने आशा-संगिनियों को 42 हजार रुपये मासिक वेतन, कर्मचारी का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दिलाने के लिए संयुक्त संघर्ष तेज करने की अपील की।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें