इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा

इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मी ने 30 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास एक घंटे की मशक्कत के बाद उतरी

इटावा। सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत 50 वर्षीय संविदा कर्मी मीना देवी ने स्टाफ कर्मियों से विवाद के बाद विश्वविद्यालय परिसर में वीसी कार्यालय के पास स्थित करीब 30 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना से विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मीना देवी विश्वविद्यालय में वार्ड आया के पद पर संविदा पर कार्यरत हैं। स्टाफ कर्मियों से विवाद होने के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें वहां से वापस भेज दिया। इससे आहत होकर वह वीसी कार्यालय के पास स्थित ऊंचे टावर पर चढ़ गईं।

महिला को टावर पर चढ़ा देखकर कार्यालय के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब एक घंटे तक चली मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद मीना देवी टावर से नीचे उतर आईं। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें