इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित पुलिस अधिकारियों ने किया पौधरोपण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को इटावा पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इसके बाद एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध “जय जवान, जय किसान” नारे का स्मरण करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और खाद्य आत्मनिर्भरता में जवानों तथा किसानों की भूमिका को रेखांकित किया गया।

पुलिस लाइन की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश देने के उद्देश्य से एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर आयुषी सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें