
2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के सबसे ईमानदार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान जीआईसी की छात्राओं द्वारा ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों से भावपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उपजिलाधिकारी न्यायिक श्वेता मिश्रा, उप जिलाधिकारी राकेश, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने टीवी अस्पताल में आयोजित टीबी कैम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने टीबी एवं कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए समय से उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया।