इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, अय्यर की कप्तानी में रचा इतिहास

 

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने महज 28 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। तिलक ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली। तिलक और दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी ने अंतिम ओवरों में भारत के स्कोर को 211 रन तक पहुंचा दिया।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही रन गति बनाए रखने की कोशिश की। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने निर्णायक मौकों पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन तक ही पहुंचने दिया।

भारत की ओर से अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भारत ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर भारत टीम ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें