जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

श्रावण के चतुर्थ सोमवार पर एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने किया नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ महादेव मंदिर पर सावन के अन्तिम चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के साथ शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आज सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा इस बार एक दर्जन से ज्यादा भक्तों ने श्रृंगीरामपुर से पैदल आकर अपनी कांवर लाकर गंगा जल का रुद्राभिषेक भी किया। तथा हर हर महादेव के नारे लगाये।यह नीलकंठ मंदिर जनपद का सबसे प्राचीनसिद्ध मंदिर मना जाता है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ