
इटावा में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए इटावा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का विभिन्न चौराहों का स्थलीय जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहें और कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ आमजन के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी और पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में इटावा पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।
