सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार करवाचौथ पर युवा अधिवक्ता जतिन यादव ‘रोमन’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद इटावा में त्योहारों से पहले जाम का झाम, बाजारों में निकलना मुश्किल, स्टेशन जाने वाले यात्रियों की छूट रहीं ट्रेनें तथा जेब कतरों से रहें सावधान

स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया

देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम गृहमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष राशिद खान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर तथा नुमाइश ग्राउंड में स्थापित इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महान नेताओं के जीवन, व्यक्तित्व एवं देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कोमल सिंह कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष पल्लव दुबे एडवोकेट,संजय दोहरे, प्रेमकिशोर द्विवेदी, अमन तिवारी, आसिफ जाफरान, सरवर अली, इंतखाब आलम, अंसार अहमद, विष्णुकांत एडवोकेट, शैलेश गुप्ता एडवोकेट, शोजिब रिजवी, आशाराम कठेरिया, रणवीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने देश के लिए अपना योगदान देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें