सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार करवाचौथ पर युवा अधिवक्ता जतिन यादव ‘रोमन’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद इटावा में त्योहारों से पहले जाम का झाम, बाजारों में निकलना मुश्किल, स्टेशन जाने वाले यात्रियों की छूट रहीं ट्रेनें तथा जेब कतरों से रहें सावधान

इटावा में रोटावेटर हादसे में किसान विकास यादव की मौत 20 साल पहले ट्रैक्टर हादसे में छोटे भाई को भी खोया था पत्नी और दो बेटों पर टूटा दुखों का पहाड़

जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव में मंगलवार शाम खेत पर आलू की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर में फंसकर 38 वर्षीय किसान विकास यादव उर्फ बिट्टू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां आज शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जुताई के दौरान अचानक हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुलाबपुर निवासी विकास यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने खेत में आलू की जुताई करा रहे थे। खेत में उनके चाचा कन्हैया यादव का ट्रैक्टर चल रहा था। ट्रैक्टर चालक जुताई कर रहा था, जबकि विकास रोटावेटर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक झटका लगने से वह मशीन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां आज शाम को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार के इकलौते कमाने वाले थे विकास

चाचा कन्हैया यादव के मुताबिक, विकास परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत से पत्नी विनीता देवी और दो बेटों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। उनके बड़े बेटे आर्यन की उम्र 16 वर्ष, जबकि छोटे बेटे अंश की उम्र 10 वर्ष है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और घर का खर्च चलाने की बड़ी चुनौती है।

20 साल पहले छोटे भाई की भी ट्रैक्टर हादसे में हुई थी मौत

इस परिवार पर पहले भी ऐसा ही दुखद हादसा हो चुका है। परिजनों के अनुसार, करीब 20 वर्ष पहले विकास यादव के छोटे भाई की भी ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। अब विकास की भी ट्रैक्टर से जुड़े हादसे में जान चली गई। परिवार की चार बहनों की शादी हो चुकी है। दो भाइयों की अलग-अलग समय पर ट्रैक्टर हादसों में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में पसरा मातम

विकास यादव की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें