
जनगणना-2027 को लेकर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपदवासियों से स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं के नियोजन और विकास की आधारशिला भी है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की जाएगी। इस दौरान नागरिक निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। घर पर सत्यापन के लिए आने वाले संबंधित अधिकारी को यह रेफरेंस नंबर उपलब्ध कराना होगा, जिससे दर्ज किए गए विवरण का सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद सत्यापन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से निर्धारित समयावधि में स्व-गणना पूरी करने और जनगणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल: www.sc-census.gov.in
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो: 7417197064