इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार

SIR के विरोध में इटावा में कांग्रेस का काला दिवस सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग

SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के दिल्ली में जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार द्वारा पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की करके गिरफ्तार किये जाने पर कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में आज काला दिवस के रुप में मनातें हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर चौराहे से होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर पैदल मार्च करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर वोट चोर गद्दी छोड़ ज्ञानेश कुमार व प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता है। तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे एडवोकेट, प्रेरणा जोबेरी, प्रशान्त तिवारी, अरशद खान, कुसुमलता उपाध्यक्ष, प्रमोद शंखवार, प्रेम किशोर द्विवेदी, कोमल सिंह कुशवाह, अरुण यादव सहित एक दर्जन अधिवक्ता ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें