इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

भाजपा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने फीता काटकर किया उद्घाटन केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 

शास्त्री चौराहे पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा शास्त्री चौराहे पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा की सदर विधायिका श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव ने भाजपा सदर विधायिका जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा सदर विधायिका श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलो पर प्रदर्शित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे आमजन को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया।

प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से संबंधित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आमजन ने भी पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर हरिनारायण वाजपेई अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, अभिषेक राज प्रचार सहायक सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें