मैनपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भागने में सफल रहे।
चेन लूट की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक सवार बदमाश महिला के पास पहुंचकर उसके गले से चेन झपटते और फरार होते दिखाई दे रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमों को लगाया गया है।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064