सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा

इटावा जनपद में 4.54 लाख दीपों से जगमगाया जनपद श्रीमती कमलावती व श्रीमती सरिता भदौरिया ने अटल चौक पर 25 हजार दीप जलाकर किया भव्य शुभारम्भ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बीती रात्रि जनपद इटावा में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी श्रीमती कमलावती और श्रीमती सदर विधायक सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में इटावा के अटल चौक पर 25 हजार दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। दीपों की रोशनी से अटल चौक सहित शहर का वातावरण जगमगा उठा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। जनपद के विभिन्न मंदिरों, घाटों, परियोजना स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न विभागों तथा आमजन के सहयोग से कुल 4,54,123 दीप प्रज्वलित किए गए।

दीप प्रज्वलन अभियान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने सर्वाधिक करीब 1.21 लाख दीप जलाए, जबकि प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से 1.13 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। वहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

जसवन्तनगर के धरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अकेले 1.25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस दीपोत्सव में जिलेभर से लोगों की भागीदारी देखने को मिली। अटल चौक समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर एक साथ हजारों दीप जलने से इटावा दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

 

Leave a Comment

और पढ़ें