सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा

इटावा में शराब तस्करी पर बड़ा शिकंजा जसवन्तनगर पुलिस ने 50 लाख की 500 पेटी अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक पकड़ा दो तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जसवन्तनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत की 500 पेटी (6,000 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सीओ जसवन्तनगर आयुषी के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के निर्देशन में पुलिस टीम ने जसवन्तनगर-बाईपास क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए भागने का प्रयास कर रहे शराब से लदे ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में पुट्टी/पीओपी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

बताया गया कि शराब की यह खेप पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। तस्कर सस्ते दामों में पंजाब मार्का शराब खरीदकर उसे बिहार में महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे। बरामद शराब में इंपीरियल ब्लू, रॉयल ग्रीन और रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड शामिल बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ट्रक से शराब की खेप पहुंचाने के लिए चालक को कथित तौर पर प्रति चक्कर 35 हजार रुपये दिए जाते थे। बरामद ट्रक नागालैंड नंबर का बताया गया है। पुलिस ने ट्रक और शराब से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की है।

पुलिस की इस कार्रवाई पर एसएसपी इटावा द्वारा जसवन्तनगर पुलिस टीम को ₹20,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें