सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा

इटावा में पीएम मोदी के 76 वें जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को इटावा में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, श्रमदान, रक्तदान एवं फल वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इटावा रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया।

इसी क्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

अभियान के तहत गुरुवार शाम सात बजे इटावा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों के आवासों पर 1.25 लाख दीपक जलाए जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके माध्यम से सेवा, जनकल्याण और सुशासन का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रमों में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, अभियान संयोजक सतेंद्र राजपूत, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें