सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा

इटावा तहसील में ‘पंचनद प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारम्भ विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तहसील सदर परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ‘पंचनद प्रेरणा कैंटीन’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढ़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को ‘पंचनद’ ब्रांड नाम दिया जा रहा है। उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि पंचनद ब्रांड के माध्यम से समूह की महिलाओं के स्व-निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही जनपद को एक विशिष्ट पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिला अस्पताल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा फूड कार्ट का संचालन किया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपने-अपने घरों में दीप जलाने की अपील भी की।

इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें