
भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को जनपद में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्राएं निकाली गईं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर इटावा में आयोजित पूजा कार्यक्रम में एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर विधि-विधान से पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और जनपद में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

पूजा कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में प्रयुक्त शस्त्रों, उपकरणों तथा परिवहन एवं यांत्रिकी शाखा से संबंधित वाहनों एवं अन्य उपकरणों की भी विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

उन्होंने शस्त्रों एवं उपकरणों का नियमानुसार नियमित परीक्षण कर उन्हें सदैव सुरक्षित एवं उपयोग के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन एवं यांत्रिकी शाखा के वाहनों एवं उपकरणों का नियमित परीक्षण तथा आवश्यकतानुसार अनुरक्षण कराते हुए उन्हें हर समय ड्यूटी के लिए तत्पर रखने को कहा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064