जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे और सपा संस्थापक स्व. श्री मुलायम सिंह यादव के साथी एवं पूर्व राज्य मंत्री स्व. विश्राम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके पैतृक आवास ग्राम फतेहपुरा से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

स्व. विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रो. श्री रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री राम सेवक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, उदयभान सिंह यादव, अनिल प्रताप सिंह यादव, रामवीर यादव, कुलदीप गुप्ता सन्टू, हाजी शमीम, विद्याराम यादव, उमेश राजपूत, विक्की गुप्ता, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

स्व. विश्राम सिंह यादव को समाजवादी आंदोलन से जुड़े एक सक्रिय एवं समर्पित नेता के रूप में याद किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ