
इटावा माह के द्वितीय शनिवार के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) आयोजित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से थाना पछायगांव एवं थाना बढ़पुरा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
थाना समाधान दिवस के दौरान एसएसपी एवं एएसपी ने फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने शिकायतों के निष्पक्ष, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा फरियादियों को उनकी समस्याओं का उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए।
पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरतने पर भी जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064