जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

उज्जैन में 170 साल पुराने ‘खड़े हनुमान जी’ को नहीं हिला सके क्रेन-बुलडोजर मशीनें हुईं बेअसर तो अब पुलिस बैंड बजा रहा भक्ति धुन आस्था का अनोखा नजारा

मध्य प्रदेश के उज्जैन के सती गेट पर स्थित करीब 170 वर्ष प्राचीन ‘खड़े हनुमान जी’ की प्रतिमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रतिमा को स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया, लेकिन भारी मशीनों, क्रेन और बुलडोजर की मदद के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली।

प्रतिमा को स्थानांतरित करने के प्रयासों के बीच अब मध्य प्रदेश पुलिस बैंड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस जवानों ने प्रतिमा के सामने श्रद्धापूर्वक भक्ति धुनें बजाईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में कौतूहल और आस्था का माहौल देखने को मिला।

प्रतिमा के नहीं हटने की घटना को श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देख रहे हैं। कई लोग इसे बजरंगबली की महिमा और अटूट आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, प्रतिमा को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया और उसके तकनीकी कारणों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है, यह भी देखने वाली बात होगी।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

 

Leave a Comment

और पढ़ें