जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

निषाद कार्यकर्ता की मौत पर भड़के संजय निषाद पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठे मुकेश सहनी व सपा एमएलसी राजपाल कश्यप भी शामिल थाना प्रभारी-चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग

निषाद पार्टी के कार्यकर्ता विनोद की इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत के बाद गुरुवार देर शाम मामला गरमा गया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद विनोद के शव के पोस्टमार्टम में देरी को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

धरने में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और सपा एमएलसी राजपाल कश्यप भी शामिल हुए। विनोद गोंडा जिले के परसपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। इलाज के दौरान केजीएमयू में उनकी मौत हो गई।

धरने पर बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले में संबंधित थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने “हत्यारों को फांसी दो” और “हत्यारों के घर बुलडोजर चलाओ” जैसे नारे लगाए।

संजय निषाद ने पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने विनोद की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धरना जारी रखा।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ