जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा में मासूमों की जान से खिलवाड़ ओवरलोड ई-रिक्शा में 12 से ज्यादा बच्चें रास्ते में बंद हुआ वाहन तो मासूमों से लगवाया धक्का

इटावा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नौरंगाबाद क्षेत्र से मंगलवार सुबह सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए दिखाया गया है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में 12 से अधिक छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। बच्चों को वाहन में बेहद कम जगह में बैठाया गया था। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा बंद हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन को स्टार्ट कराने के लिए बच्चों को नीचे उतार दिया और उनसे सड़क पर ई-रिक्शा को धक्का लगवाता नजर आया।

वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों को इस तरह क्षमता से अधिक संख्या में ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को ढोने वाले ऐसे ओवरलोड वाहनों पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं है? वायरल वीडियो ने परिवहन और यातायात व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग ई-रिक्शा चालक और वाहन के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ