
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा वर्तिका सिंह को एक दिन के लिए इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया। एक दिन की जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद वर्तिका सिंह ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान छात्रा वर्तिका सिंह ने जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए प्रशासनिक कार्यों को समझा और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से परिचित हुईं। उनकी इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने एक दिन की जिलाधिकारी बनीं वर्तिका सिंह के कार्यों की सराहना की। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को नेतृत्व करने, अपनी बात रखने और समाज में अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064