इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

खटखटा बाबा मंदिर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव बोले- 2027 में श्री अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र जसवन्तनगर में स्थित जनपद इटावा का ऐतिहासिक सिद्ध पीठ खटखटा बाबा आश्रम मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा यहां मौजूद महन्त श्री शब्बू महाराज जी सहित यहां करीब एक दर्जन साधुओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस बीच अपने आवास पर एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमों श्री अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से परेशान हैं जब देश में पर्याप्त तेल भंडार है तो भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल व गैस के प्रतिमाह क्यों दाम बढ़ायें जा रहें हैं। इससे आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थ और महंगे हो जाएंगे। सरकार पढ़ें लिखे नौजवानों की नौकरी नहीं दे पा रही हैं। उनसे कहा जा रहा हैं कि आप टैक्सी चलाओ व पकोड़ा बेंचों। इन्होंने जनता को दस वर्षों में सिर्फ झूठ बोलकर व हिन्दू-मुस्लिम की नफरत की राजनीति कर ध्यान भटकाया उन्होंने SIR मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा भाजपा के कहने पर करोड़ों मतदाताओं के वोट कटवा दिये पूरा देश उनसे इस्तीफा मांग रहा और हर जगह उनके खिलाफ आन्दोलन हो रहें हैं। वह बेशर्म हैं वह मतदाताओं के वोट काटकर संविधान खत्म कर देना चाहते हैं। जितना विकास सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने किया उतना योगी जी कभी नहीं कर सकते। उनका पीडीए गठबंधन एक है और आने वाले समय में जनता मन बना चुकी है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगी।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें