इटावा विकासखंड महेवा क्षेत्र के ग्राम परसूपुरा में अत्यधिक जलभराव से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार NHAI की पुलिया बंद होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे गांव के कई घरों और खेतों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी इटावा उपजिलाधिकारी भरथना और खंड विकास अधिकारी महेवा से जलभराव की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
NHAI की पुलिया बंद होने से परसूपुरा में जलभराव घरों और खेतों में भरा पानी ग्रामीण परेशान
- Jan Niti 24
- No Comments
-
Post Views: 36