इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध मातादीन की मौत कार समेत चालक फरार

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूठन सकरौली गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पूठन सकरौली गांव निवासी मातादीन (65) बीती रात घर से खेत की ओर जा रहे थे। गांव के पास सड़क किनारे पहुंचते ही आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मातादीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल मातादीन को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार कार चालक की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें