
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर इटावा में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा लगा रहा। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों को ट्रेनों और बसों में सीट पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचने की जल्दी में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर काफी भीड़ नजर आई।

जिले में PET परीक्षा के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 61,200 अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इटावा के अलावा कानपुर देहात, जालौन, फर्रुखाबाद और औरैया समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते यातायात और परिवहन व्यवस्था पर भी दबाव देखने को मिला।
परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान
PET परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर निगरानी रखी गई।

बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए।
आपको बताते चलें कि प्रदेश भर में इस समय पढ़ें लिखे बेरोजगार छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए मारामारी हैं। जहां इस PET परीक्षा के दौरान पूरे प्रदेश में करीब 30 लाख से अधिक अभियाथियो ने इस परीक्षा में भाग लिया जबकि विगत वर्ष पूर्व PET पास किये होनहार छात्रों को आज तक नौकरी उपलब्ध नहीं हो पायी है। जबकि एक छात्र को PET परीक्षा फार्म भरने के लिए हजारों रुपये का खर्चा करता है। ये होनहार बच्चों के भविष्य का सवाल है। सरकार इस पर अवश्य ध्यान दें।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064