
जनपद इटावा में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना लवेदी पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान चंद्रपुरा नहर पुल लवेदी रोड पर बने मंदिर से चंद्रपुरा गांव की ओर नहर की कच्ची पटरी के आगे पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक थैले से 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरसिंह पुत्र हरनरायन सिंह, निवासी ग्राम परशूपुरा, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना लवेदी में मु0अ0सं0 54/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष लवेदी उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल नीशू कुमार शामिल रहे।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064