इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले— ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए’

आगरा खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर इटावा में प्रशासन अलर्ट डीएम-एसएसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

22 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां 23 अक्टूबर को होगा मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने पर जोर

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

22 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चंद्र सहित अन्य संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें