इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा ट्रेन की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत 50 मीटर दूर जाकर गिरे दोनों शव

इटावा व कानपुर के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान जनपद औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला रामलाल निवासी राजू (32) और उनके मामा कृष्ण (35) के रूप में हुई है। राजू गुजरात के सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी तीन साल पहले नेहा (30) से शादी हुई थी। राजू अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता जयवीर सिंह बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। राजू का दो साल का एक बेटा कन्हैया है।

शादी के बाद राजू कमाने के लिए अपने मामा कृष्ण के साथ सूरत चले गए थे। पुलिस के मुताबिक, राजू की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इसी कारण उनके मामा उन्हें छोड़ने के लिए साथ आए थे। शुक्रवार को दोनों ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे।

शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे दोनों अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर मेमू ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन करीब आधा घंटे रोकी। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी और जीआरपी मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्रों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की।

घटनास्थल अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 13-बी के पास बताया गया है, जो जिला इटावा मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें