
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

परेड में पुलिस लाइन के पुलिस बल के साथ विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए।
इसके बाद एसएसपी ने यूपी-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की। साथ ही उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त एमटी शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति, रखरखाव, अभिलेखों और आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। उन्होंने फायर सर्विस कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, जिम, पुलिस क्लब, पुलिस लाइन परिसर और आवासीय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता बनाए रखने के साथ पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर करना रहा।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064