मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत इटावा में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पैदल यात्रा निकाली गई। शास्त्री चौराहे पर सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी बबीता सिंह समेत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं के साथ पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया।
यात्रा के दौरान आमजन को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना तथा समाज में महिला सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064