
इटावा में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पीस कमेटी के सदस्यों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद किया गया। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा विवाद उत्पन्न करने वाली सामग्री को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध अथवा महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने जनपदवासियों से आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064