इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

SIR के विरोध में इटावा में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

अखिलेश यादव, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शास्त्री चौराहे पर करीब तीन घंटे चला धरना

 

इटावा में SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा संसद मार्ग से मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय की ओर कूच किए जाने के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा टीएमसी नेताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को इटावा में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

शहर के शास्त्री चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बब्लू के नेतृत्व में तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के निर्देशन में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पीडीए समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष राशिद खान,कोमल सिंह कुशवाह, शम्भू दयाल दोहरे सहित सपा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सपा के प्रांतीय सचिव गोपाल यादव, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेरणा जोबेरी, लीलावती राजपूत, राकेश यादव, विक्की गुप्ता और फरहान शकील, राजकिशोर भोजवाल समेत अन्य नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। बाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत से रिहा किए जाने की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका विरोध और प्रदर्शन जारी रहेगा।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें