इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

एशियन गेम्स में भारतीय टीम की उप-कप्तान इटावा की बेटी इशिका चौधरी का जलवा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में इटावा की बेटी इशिका चौधरी की भी अहम भूमिका रही। इशिका की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव सहित पूरे इटावा जनपद में खुशी का माहौल है।

इशिका चौधरी इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के बीहड़ी इलाके स्थित ग्राम पृथ्वीपुरा की रहने वाली हैं। वह ग्राम निवासी चौधरी रामऔतार की पौत्री तथा मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में शिक्षक राजीव चौधरी की सुपुत्री हैं। इशिका भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं और मैदान पर अपनी शानदार फिनिशिंग के लिए पहचान बना चुकी हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इशिका के गांव पृथ्वीपुरा में जश्न का माहौल बन गया। परिवार, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इशिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इटावा वासियों का कहना है कि इशिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।

इशिका चौधरी की इस उपलब्धि पर उतर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं समाजवादी पार्टी के महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने बधाई का संदेश दिया व क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता इटावा की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें