
सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति जोत दिवस के पावन अवसर पर इटावा के बस स्टैंड चौराहा स्थित शहर के प्राचीन गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों सिख श्रद्धालुओं एवं सिख प्रेमियों ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु नानक देव जी के चरणों में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
गुरुद्वारा परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। पूरे परिसर में गुरु की महिमा और भक्ति से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर गुरुद्वारे में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धापूर्वक लंगर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के बताए मानवता, सेवा, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
गुरु नानक देव जी के ज्योति जोत दिवस पर श्रद्धालुओं ने उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064