
शिक्षक एमएलसी आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने शनिवार को आगरा कमिश्नरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एक ऐसा संयोग बना, जिसने इटावा से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित किया। खास बात यह रही कि प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी का नामांकन प्राप्त करने वाले आगरा मंडल के कमिश्नर नगेंद्र प्रताप यादव भी मूल रूप से इटावा जनपद के रहने वाले हैं।
कमिश्नर नगेंद्र प्रताप यादव जो सपा संस्थापक नेता जी स्वगीर्य श्री मुलायम सिंह यादव के साथी सैफई के हैवरा निवासी पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी भी इटावा जनपद के मूल निवासी हैं। ऐसे में आगरा कमिश्नरी में नामांकन के दौरान दोनों का आमना-सामना होना एक सुखद संयोग बन गया।
नामांकन की प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का मुस्कुराकर अभिवादन किया। कुछ क्षणों की यह मुलाकात इटावा से जुड़े लोगों के लिए खास रही। आगरा में हुए इस नामांकन के दौरान इटावा से जुड़े दो लोगों की यह संयोगवश मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064